फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A special public court will be held from August 21 to 23 to resolve pending cases

Azamgarh News: लंबित मामलों के निस्तारण के लिए 21 से 23 अगस्त तक लगेगी विशेष लोक अदालत

Sat, 04 Jul 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
A special public court will be held from August 21 to 23 to resolve pending cases
आजमगढ़। सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के आपसी सुलह एवं सहमति से निस्तारण के उद्देश्य से 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं संबंधित पक्षों से सक्रिय सहभागिता की अपील की है। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नितिका राजन ने बताया कि न्याय को सरल, सुलभ एवं जन-जन तक पहुंचाने तथा आपसी सहमति से विवादों के समाधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सर्वोच्च न्यायालय की ओर से ‘समाधान समारोह-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 21 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो चुका है, जिसकी परिणति 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को आयोजित विशेष लोक अदालत के रूप में होगी। उन्होंने बताया कि विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में किया जाएगा। इसमें सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। विशेष लोक अदालत से पहले राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरणों तथा समितियों के मध्यस्थता केंद्रों पर सुलह बैठकों का आयोजन किया जाएगा। सचिव ने कहा कि इस अभियान में सम्मानित अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं अन्य संबंधित पक्षों से सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा है। समाधान समारोह के दौरान वार्ता एवं आपसी सहमति के माध्यम से विवादों के समाधान का प्रयास किया जाएगा। पक्षकार इन बैठकों में व्यक्तिगत रूप से अथवा वर्चुअल माध्यम से भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन पक्षकारों के मामले सर्वोच्च न्यायालय में लंबित हैं, वे अपने प्रकरण को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) में शामिल कराने के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा उपलब्ध कराए गए गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह गूगल फॉर्म सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.sci.gov.in तथा जनपद न्यायालय, आजमगढ़ की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article