फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A source of inspiration for youth and a visionary leader himself. Rajiv Gandhi

युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत एवं दूरदर्शी नेता स्व. राजीव गांधी

Fri, 21 May 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
A source of inspiration for youth and a visionary leader himself. Rajiv Gandhi
आजमगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सादगी के साथ मनाया। इस दौरान पूर्व पीएम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं सठियांव ब्लाक में कांग्रेसियों ने लोगों में सेनेटाईजर और मास्क का वितरण कर पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और नमन किया। बाद में जिला महिला अस्पताल में मरीजों एवं उनके तीमारदारों में भोजन वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष कहा कि राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणा स्रोत एवं दूरदर्शी नेता थे। संचार क्षेत्र में क्रांति, 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार दिलाने, पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने जैसे अभूतपूर्व कार्य उन्होंने अल्प समय में किया। उन्होंने जब कार्यभार संभाला तब देश में कई आतंकी संगठन सक्रिय थे चुनौती को स्वीकार कर भारत को उन्होंने एक सूत्र में बांधकर रखा। इक्कीसवीं सदी के भारत का खाका खींचा। स्व: राजीव जी एक नेकदिल इंसान और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले नेता थे। इस अवसर पर बेलाल अहमद, पूर्णमासी प्रजापति, तेजबहादुर यादव, रविकांत त्रिपाठी, राना खातून, मुन्नू यादव, अजीत राय, मुन्नू मौर्य, शंभू शास्त्री, प्रदीप यादव आदि उपस्थित रहे। अमिलो संवाददाता के अनुसार सठियांव के रघुनाथपुर गांव में पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता राम अवध यादव ने ग्रामीणों को मास्क व सेनेटाइजर वितरण किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राम अवध यादव, कविलाल राम प्रधान, मगदीश यादव, शैलेंद्र यादव, संजय कुमार, संपत यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed