{"_id":"6723169dd76c6dac9c0b2a35","slug":"a-reward-of-fifty-thousand-rupees-declared-on-gangster-aneesh-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: गैंगस्टर अनीश पर पचास हजार का इनाम घोषित, पुलिस जनता से मांग रही सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: गैंगस्टर अनीश पर पचास हजार का इनाम घोषित, पुलिस जनता से मांग रही सहयोग
Thu, 31 Oct 2024 11:03 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क,आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क,आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 31 Oct 2024 11:03 AM IST
सार
गैंगस्टर के फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर आजमगढ़ पुलिस ने पचास हजार का ईनाम घोषित किया है। पुलिस जनता से भी सहयोग मांग रही है कि शातिर को पकड़ने में मदद करे और जो भी इस काम को करेगा उसे ईनाम की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ पुलिस उप-महानिरीक्षक वैभव कृष्ण ने फूलपुर कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे आरोपी अनिश की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार घोषित किया गया है। अनिश पर पहले से ही 25 हजार रुपये का इनाम था।
विज्ञापन
यह कदम पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई में तेजी लाने के लिए उठाया गया है। पुलिस ने आरोपी अनिश की गिरफ्तारी के लिए आम जनता से सहयोग करने की अपील की है। मामले में पुलिस ने आरोपी अनिश के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें वह फरार चल रहा है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए टीमो का गठन कर दिया गया है इसके साथ ही जनता से भी अपील की जा रही है कि वो भी सहयोग करे ताकि पुलिस को कामयाबी मिल सके।
विज्ञापन