{"_id":"61dc6cb606e444779c2fc754","slug":"a-reward-of-25-thousand-arrested-for-giving-shelter-to-the-accused-of-lekhpal-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: लेखपाल हत्याकांड के आरोपियों को शरण देने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, नामजद सभी नौ आरोपी पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: लेखपाल हत्याकांड के आरोपियों को शरण देने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, नामजद सभी नौ आरोपी पकड़े गए
Mon, 10 Jan 2022 10:58 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:58 PM IST
सार
पुलिस पहले ही आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी थी। सिर्फ शरणदाता ही पुलिस की पकड़ से दूर था।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
विस्तार
आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र में हुए लेखपाल अौर उसकी पत्नी की हत्या के मामले में आरोपियों को शरण देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इस पर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। अब इस हत्याकांड में नामजद किए गए सभी नौ आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
तरवां के पित्थौरपुर गांव निवासी लेखपाल व उनकी पत्नी की 28 नवंबर की रात धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों को कंधरापुर थाना के हरैया गांव निवासी इतेंद्र उर्फ बबलू यादव पुत्र रामशकल यादव ने अपने यहां शरण दिया था।
विज्ञापन
विवेचना के दौरान हत्याकांड की साजिश का पुलिस ने खुलासा किया तो मृतक के पुत्र ने पत्नी समेत नौ के खिलाफ नामजद मुकदमा थाने में दर्ज कराया। पुलिस पहले ही आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी थी। सिर्फ शरणदाता ही पुलिस की पकड़ से दूर था।
विज्ञापन
जिस पर एसपी ने 25 हजार का ईनाम घोषित किया था। तरवां थाना पुलिस ने सोमवार को फरार चल रहे शरणदाता बबलू यादव को सोमवार को पल्हना मेंहनगर तिराहा से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।