फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A procession was taken out on the birth anniversary of Thakur Anukul Chandra.

Azamgarh News: ठाकुर अनुकूल चंद्र के जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

Sun, 07 Dec 2025 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
A procession was taken out on the birth anniversary of Thakur Anukul Chandra.
20 ठाकुर अनुकूल चंद्र का जन्म महोत्सव पर शहर में निकले शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद
आजमगढ़। श्री-श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र के 138 वां जन्मोत्सव पर पंचशील वाटिका में रविवार को विविध कार्यक्रम हुए। इस दौरान श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र की भव्य झांकी निकाली गई।
विज्ञापन

झांकी शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए फिर से उत्सव स्थल पर पहुंची। झांकी के दौरान भक्तमंडल ठाकुर अनुकूलचंद्र के जयकारे लगाते रहे। उधर, जन्म महोत्सव पर रविवार की भोर से ही वेद मांगलिक, ऊषा कीर्तन एवं प्रभातफेरी, समवेत, प्रार्थना पत्र एवं धर्मग्रंथ पाठ किया गया। इसके बाद संगीत और धर्मसभा का आयोजन किया गया। भंडारा और भजन-कीर्तन देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान वक्ताओं ने मानव सेवा को प्राथमिकता देते हुए समाज की भलाई के लिए निरंतर कार्य करने पर बल दिया।
विज्ञापन

कहा कि गुरु के माध्यम से ही परमात्मा के आशीष को प्राप्त किया जा सकता है। श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र के जन्म महोत्सव पर जुलूस गाजे-बाजे के साथ नगर में निकला। जुलूस में भक्तों द्वारा लगाए गए जयकारों से नगर गूंज उठा। शोभायात्रा पंचशील वाटिका से चौक, पुरानी सब्जी मंडी, लालडिग्गी, शंकर जी की तिराहा होते हुए नगर में भ्रमण किया। जुलूस का समापन पंचशील वाटिका पहुंच हुआ। जुलूस में विभिन्न जनपद से आए श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर नारायण दास, रूपेश त्रिपाठी, सूर्यप्रकाश पांडे, राहुल सिंह, दीपक जयसवाल, लकी सोनकर, विकास सैनी आदि शामिल थे।

20 ठाकुर अनुकूल चंद्र का जन्म महोत्सव पर शहर में निकले शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद

20 ठाकुर अनुकूल चंद्र का जन्म महोत्सव पर शहर में निकले शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed