{"_id":"63f5daa9767f04427a0334f3","slug":"a-pillar-suddenly-fell-from-a-tree-branch-a-teenager-died-two-young-men-who-cut-trees-in-custody-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: पेड़ की डाल से अचानक गिरा बिजली का खंभा, दब कर किशोर की मौत, हिरासत में पेड़ काटने वाले दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: पेड़ की डाल से अचानक गिरा बिजली का खंभा, दब कर किशोर की मौत, हिरासत में पेड़ काटने वाले दो युवक
Wed, 22 Feb 2023 02:34 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 22 Feb 2023 02:34 PM IST
सार
बिलरियागंज व रौनापार थाना के बॉर्डर पर चांदपट्टी व करमैनी गांव स्थित है। चांदपट्टी गांव निवासी लारैफ व जावेद अपने घर के सामने स्थित नीम के पेड़ की डाल बुधवार की सुबह काट रहे थे। इसी दौरान पेड़ की डाल करमैनी गांव की सीमा से गुजरे हाई टेंशन तार पर गिर गई। जिससे बिजली का खंभा टूट कर गिर पड़ा और...
विज्ञापन
पेड़ की डाल से अचानक गिरा बिजली का खंभा, दब कर किशोर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ में रौनापार थाना क्षेत्र के करमैनी गांव में पेड़ की डाल काटने के दौरान बिजली का खंभा गिर गया। जिसके नीचे दब कर एक सात वर्षीय किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया तो वहीं पेड़ काटने वाले दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
बिलरियागंज व रौनापार थाना के बॉर्डर पर चांदपट्टी व करमैनी गांव स्थित है। चांदपट्टी गांव निवासी लारैफ व जावेद अपने घर के सामने स्थित नीम के पेड़ की डाल बुधवार की सुबह काट रहे थे। इसी दौरान पेड़ की डाल करमैनी गांव की सीमा से गुजरे हाई टेंशन तार पर गिर गई। जिससे बिजली का खंभा टूट कर गिर पड़ा। जिसकी चपेट में आकर करमैनी गांव निवासी अरमान (07) पुत्र मन्नन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना को लेकर मौके पर हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी होते ही बिलरियागंज व रौनापार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तो वहीं पेड़ काट रहे जावेद व लारैफ को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
मृत बच्चे के परिजनों का आरोप है कि बिलरियागंज क्षेत्र के चौकीदार छोटेलाल व विरजू द्वारा पेड़ को कटवाया जा रहा था। मृतक दो भाई व एक बहन में बीच का था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।