फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A pile of polythene and garbage accumulated in the drain near Shivala Ghat

Azamgarh News: शिवाला घाट के पास नाले में पॉलिथीन और कचरे का ढेर जमा

Tue, 20 May 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
A pile of polythene and garbage accumulated in the drain near Shivala Ghat
निजामाबाद। नगर पंचायत निजामाबाद के वार्ड नंबर 1, संत रविदास नगर की सभासद कुलदीप कौर ने क्षेत्र में शिवाला घाट के पास कच्चे नाले और पॉलिथीन युक्त कचरे की गंभीर समस्या को लेकर वीडियो वायरल किया है। उन्होंने सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। सभासद ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे भूख हड़ताल पर बैठेंगी।
विज्ञापन

शिवाला घाट के पास स्थित तीन प्राचीन मंदिरों के निकट एक कच्चा नाला है, जिसके आसपास पिछले 13 वर्षों से पॉलिथीन और कचरे का ढेर जमा है। इस नाले में नगर का मल-मूत्र युक्त पानी खुलेआम बहता है, जिससे दुर्गंध और बदबू के कारण स्थानीय लोगों और मंदिर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी हो रही है। सभासद कुलदीप कौर ने बताया कि गर्मी में यह समस्या और गंभीर हो गई है, जिससे स्थानीय जनता में आक्रोश है।
विज्ञापन

कुलदीप कौर ने सरकार और शासन से मांग की है कि कच्चे नाले को पक्का किया जाए और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना कर गंदे पानी की समस्या का समाधान किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल और वायरल वीडियो के माध्यम से अपनी अपील को शासन तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी विक्रम कुमार ने बताया कि शिवाला घाट के पास प्रतिदिन सफाई कराई जाती है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं पॉलिथीन युक्त कचरा जमा है, तो सूचना मिलने पर सुबह सफाई टीम गठित कर मौके पर भेजी जाएगी और सफाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed