फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A new paramedical college will be built in the Government Medical College

Azamgarh News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में बनेगा नया पैरामेडिकल कॉलेज

Wed, 22 Jan 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
A new paramedical college will be built in the Government Medical College
चक्रपानपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज और सुपर फैसिलिटी हॉस्पिटल कैंपस के अंदर ही नए पैरामेडिकल कॉलेज खोलने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए शासन से धन स्वीकृत कर दिया गया है। डीपीआर बनने के बाद भवन का निर्माण जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में नीट के बिना मेडिकल पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के साथ रोजगार की एक बड़ी संभावना है और इसके तेजी से बढ़ाने की उम्मीद है। पैरामेडिकल पाठ्यक्रम अपनाकर छात्र सहयोगी स्वास्थ्यकर्मी बनने में सक्षम होने के साथ ही बेहतर रोजगार भी प्राप्त कर सकते हैं। 10वीं और 12वीं के बाद स्वास्थ्य सेवा में जाने वाले विद्यार्थियों के लिए यह खुशखबरी है। कम खर्च पर ही अब जिले में अपनी पढ़ाई कर सकते हैं। पैरामेडिकल कॉलेज खोलने के लिए शासन ने 18 करोड़ रुपये का आवंटन कर दिया हैं। आगे की कार्यवाही पूर्ण होने के बाद भवन का निर्माण कैंपस के अंदर बन रहे नर्सिंग कॉलेज के बगल में ही बनाना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पैरामेडिकल कॉलेज में अभी कुल पांच विषयों के लिए 110 सीटें आवंटित

डिप्लोमा इन फिजियो थैरेपी-20 सीट

नेत्र प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा-20 सीट

ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा 20 सीट

एक्स-रे टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा 25 सीट

डिप्लोमा इन लब टेक्निशन 25 सीट

राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर कैंपस के अंदर नए पैरामेडिकल कॉलेज के भवन के निर्माण के लिए धन स्वीकृत कर दिया गया है, डीपीआर बनने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। नर्सिंग कॉलेज के लिए बन रहे भवन के बगल में ही इस भवन का निर्माण कराया जाएगा। पैरामेडिकल के कुल 5 विषयों के लिए कुल 110 सीट रखी गई हैं।-डॉ. वीके राव, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed