फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A massive surge of devotion will be witnessed at Shiva temples on the last Monday of Sawan.

Azamgarh News: सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Mon, 24 Aug 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
A massive surge of devotion will be witnessed at Shiva temples on the last Monday of Sawan.
भंवरनाथ में मंदिर को झालरों से सजाया गया। संवाद
सावन के अंतिम सोमवार को लेकर जिलेभर के शिवालयों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल है। सावन सोमवार और नाग पंचमी के एक साथ पड़ने से प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। रविवार को मंदिरों में पूजन, जलाभिषेक और दर्शन की तैयारियां पूरी कर ली गईं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
विज्ञापन

शहर के समीप स्थित प्रसिद्ध भंवरनाथ मंदिर दुधिया रोशनी और रंग-बिरंगी झालरों से जगमगा उठा है। सोमवार को भोर चार बजे से बाबा भंवरनाथ का जलाभिषेक शुरू होगा, जो दिनभर जारी रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग की गई है। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। सादे वेश में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मंदिर परिसर में सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कांवड़ियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालु भगवान शिव को जल, बेलपत्र, पुष्प और अक्षत अर्पित कर पूजन करेंगे। इसके साथ ही ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप और नाग देवता की पूजा की जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन सोमवार पर भगवान शिव और नाग देवता की आराधना करने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जाती है। सावन के अंतिम सोमवार को लेकर शहर के अन्य प्रमुख शिवालयों में भी विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर प्रबंधन समितियों ने भीड़ को देखते हुए दर्शन, जलाभिषेक और सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित करने की तैयारी की है। सुबह से ही शिवालयों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजने की उम्मीद है।
विज्ञापन

भंवरनाथ मार्ग पर रहेगा रूट डावर्जन
एसपी ट्रैफिक पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फैजाबाद मार्ग से आजमगढ़ आने वाले भारी मालवाहक वाहन, बसें और अन्य चार पहिया वाहन भंवरनाथ बाईपास, रानी की सराय सेमरा अंडरपास होकर गंतव्य की ओर जाएंगे। गोरखपुर मार्ग से शहर आने वाले भारी वाहन, बसें और अन्य चार पहिया वाहन हाफिजपुर चौराहा, बैठौली तिराहा, सिधारी हाइड्रिल चौराहा और नरौली तिराहा होकर संचालित होंगे। वाराणसी, शाहगंज, जौनपुर और प्रयागराज की ओर से गोरखपुर जाने वाले भारी वाहनों को बेलइसा ओवरब्रिज, रेलवे स्टेशन तिराहा, नरौली तिराहा, हाइड्रिल चौराहा, बैठौली तिराहा और हाफिजपुर चौराहा होकर भेजा जाएगा। रोडवेज और निजी बसों के लिए भी अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। आजमगढ़ रोडवेज से गोरखपुर और फैजाबाद जाने वाली बसें नरौली, हाइड्रिल, बैठौली और हाफिजपुर होकर चलेंगी। वहीं गोरखपुर से आजमगढ़ होते हुए लखनऊ और फैजाबाद जाने वाली बसें हाफिजपुर, बैठौली, हाइड्रिल, नरौली, पहलवान तिराहा, रेलवे स्टेशन तिराहा, बेलइसा और रानी की सराय सेमरा अंडरपास होकर संचालित होंगी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन का पालन करने और यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्ग की जानकारी लेने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि व्यवस्था का उद्देश्य कांवड़ियों और शिवभक्तों की आवाजाही सुगम बनाए रखना और शहर में जाम की स्थिति से बचाव करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed