फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A hearing will be held for 67 employees of Sanskrit schools.

Azamgarh News: संस्कृत विद्यालयों के 67 कर्मचारियों की सुनवाई होगी

Wed, 09 Sep 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
A hearing will be held for 67 employees of Sanskrit schools.
जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतन को लेकर गठित त्रिस्तरीय जांच समिति की प्रक्रिया के बाद अर्ह पाए गए कर्मचारियों का वेतन जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, शेष कर्मचारियों की चयन और नियुक्ति प्रक्रिया की जांच के बाद अब उनकी सुनवाई कराई जा रही है।
जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के तहत त्रिस्तरीय जांच समिति का गठन किया गया था। समिति ने संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत मानदेय शिक्षक, स्थायी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के चयन और नियुक्ति का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से परीक्षण किया।
विज्ञापन

परीक्षण के बाद जो शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी अर्ह पाए गए, उनका वेतन जारी कर दिया गया है। वहीं, शेष 67 कर्मचारियों के मामलों में प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि शेष 67 कर्मचारियों में से 12 मानदेय शिक्षकों की सुनवाई नौ सितंबर को और नौ स्थायी शिक्षकों की सुनवाई 10 सितंबर को कार्यालय स्तर पर की जा रही है। सुनवाई के दौरान संबंधित कर्मचारियों की चयन एवं नियुक्ति से जुड़े अभिलेखों और दावों का परीक्षण किया जाएगा।

00
सुनवाई के बाद होगी कार्रवाई
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि सुनवाई पूरी होने के बाद संस्कृत नियमों, विनियमों और परिनियमावली के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। शेष कर्मचारियों के मामलों में भी सुनवाई के लिए अलग से पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार की जा रही है, ताकि पात्र कर्मचारियों के मामलों में नियमानुसार निर्णय लिया जा सके और नियुक्ति संबंधी अनियमितताओं की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed