{"_id":"689a3adf38d05d30050db384","slug":"a-grant-of-rs-1180-lakh-will-be-given-for-opening-a-dairy-of-indigenous-cows-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-135700-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: देसी गायों की डेयरी खोलने पर मिलेगा 11.80 लाख रुपये का अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: देसी गायों की डेयरी खोलने पर मिलेगा 11.80 लाख रुपये का अनुदान
विज्ञापन
आजमगढ़। देसी गायों के संरक्षण को लेकर सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना शुरू की गई है।
इसके तहत देसी गायों की डेयरी खोलने पर 11.80 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। नंदिनी कृषक समृद्धि योजना की कुल लागत 23.60 लाख रुपये हैं। इसमें से 50 प्रतिशत अनुदान के रूप में लाभार्थी को 11.80 लाख रुपये मिलेगा।
अनुदान की राशि दो किस्तों में जारी की जाएगी। जबकि कुल लागत की 15 प्रतिशत धनराशि लाभार्थी को खुद लगानी होगी। 35 प्रतिशत बैंक से लोन मिलेगा। योजना के तहत लाभार्थी को 10 स्वदेशी नस्ल की गायों संग डेयरी शुरू करनी होगी। इसमें गिर, साहिवाल, थारपारक नस्ल की गाय होनी चाहिए। कुल आठ लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
योजना का लाभ पाने के लिए विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के साथ ही हार्डकॉपी जमा करना अनिवार्य है। आवेदन की अंतिम तिथि 13 अगस्त निर्धारित की गई है। शर्त यह है कि गायों की खरीदारी प्रदेश के बाहर से करनी होगी। संबंधित गाय का टैगिंग व तीन वर्ष का बीमा जरूरी है। कैटेल शेड का निर्माण मानकीकृत डिजाइन के अनुरूप किया जाएगा।
सीवीओ डा. मुकेश गुप्ता ने बताया कि योजना के लिए https:// nandbabadug dhmission.up.gov.in पर 13 अगस्त तक ऑनलाइन किया जा सकेगा।
ई-लाटरी से लाभार्थियों का होगा चयन
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश गुप्ता ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 10 दुधारू गोवंश की आठ इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य जिले को मिला है। मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के लिए लाभार्थियों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से होगा। इसके लिए जनपद स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसमें अध्यक्ष सीडीओ, संयोजक सीवीओ, सदस्य लीड बैंक आफिसर व उप्र दुग्धशाला विकास अधिकारी होंगे।