फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A fraudster arrested in the name of enlisting in the army

सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Mon, 30 Sep 2019 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
A fraudster arrested in the name of enlisting in the army
अतरौलिया। सेना में भर्ती कराने के नाम पर दर्जनों युवकों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले जालसाज को सोमवार की शाम अतरौलिया थाने की पुलिस ने मदियापार मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। वह सेना की वर्दी में सड़क के किनारे खड़ा होकर वाहन का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन

सीओ बूढ़नपुर शीतला प्रसाद पांडेय के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पंकज कुमार पुत्र रामनयन अतरौलिया थाना क्षेत्र के बिलारी गांव का निवासी है। पंकज अपने आप को सेना का अधिकारी बताता है। वह अक्सर सेना की वर्दी पहनकर घूमता था। पंकज सुबह ही क्षेत्र में टहलने के लिए निकल जाता। सेना में भर्ती होने के लिए दौड़ लगाने वाले बेरोजगार युवकों को झांसे में लेकर सेना में भर्ती कराने के नाम पर उनसे रुपये ऐंठता था। इस तरह वो कई युवकों से लाखों रुपये ऐंठ चुका है। रुपये देने के बाद भी भर्ती न होने पर पीड़ितों ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने इसकी तलाश शुरू की। सोमवार की शाम प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया हेमेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर के जरिये सूचना मिलने पर मदियापार मोड़ से पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह सेना की वर्दी पहनकर सड़क के किनारे वाहन के इंतजार में खड़ा था। पंकज की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध केस दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed