फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A four-wheeler crushed a woman going home after closing a shop, died

आजमगढ़ में महिला को चार पहिया ने रौंदा, मौत

Thu, 11 Jun 2020 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
A four-wheeler crushed a woman going home after closing a shop, died
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के करखिया मोड़ के पास चार पहिया वाहन ने दुकान बंद कर पैदल घर लौट रही अधेड़ महिला को रौंद दिया। इस हादसे में महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए परिजन अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रौनापार थाना के चलाकपुर ग्राम निवासी 55 वर्षीया धनाजी देवी पत्नी पतिराम करखिया ने मोड़ पर अपनी दुकान खोल रखी थी। रोज की तरह बुधवार की रात आठ बजे वह दुकान बंद कर पैदल ही घर के लिए निकली। अभी वह दुकान से कुछ ही दूर पहुंची थी कि चार पहिया वाहन ने उसे रौंद दिया। इस हादसे में महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। सूचना पर परिजन पहुंचे तो उसे आनन-फानन में उठा कर इलाज के लिए ले गए लेकिन अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के बेटे ने घटना की सूचना रौनापार थाने पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में रोना-पीटना मच गया है। घटना के बाबत बेटा हीरालाल यादव ने थाने में गाड़ी व गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed