{"_id":"02cc48fb8fa8aa8e841332f89610a7af","slug":"a-fire-scorched-two-young-men-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से दो युवक झुलसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से दो युवक झुलसे
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 05 May 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बजहां गांव में सोमवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में कच्चे मकान में आग लगने से मकान सहित दो मड़ईयां और भीतर रखे गए 50 हजार रुपये नगदी सहित लाखों रुपये मूल्य के सामान जलकर नष्ट हो गए। आग बुझाने के चक्कर में दो युवक भी झुलस गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर है। सूचना के घंटाभर बाद दमकल मौके पर पहुंची तब तक आग बुझ चुकी थी।
पीड़ित रामरतन राजभर जहानागंज थाना क्षेत्र के बजहां गांव के रहने वाले हैं। रामरतन अपने कच्चे मकान से सटे दो मड़ईयां डाले हुए थे। जिसमें भूसा और अनाज रखा हुआ था। दोपहर करीब सवा एक बजे अचानक मकान से तेज धुएं के साथ लपटें उठने लगी। घर वाले शोर मचाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे।
ग्रामीणों ने देखा तो वह भी आग बुझाने लगे। आग के चलते गांव में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। उधर, आग बुझाने के चक्कर में रामरतन का बेटा अर्जुन (22) और पड़ोसी राजेश राजभर का पुत्र मनीष (22) झुलस गए। उनकी चीख पुकार पर ग्रामीण्ा उन्हें बचाने दौड़े आैर किसी प्रकार उन्हें आग से बचाया।
विज्ञापन
लेकिन तब तक वह झुलस चुके थे। झुुलसी अवस्था में उन्हें अस्पताल में भ्ार्ती कराया गया। आग से दो मड़ईयां सहित कच्चा मकान और भीतर रखे गए 50 हजार रुपये, पंद्रह क्विंटल गेहूं, चावल, भूसा आदि करीब चार लाख रुपये मूल्य के सामान जलकर नष्ट हो गए। रामरतन ने बताया कि उसकी गृहस्थी पूरी तरह बर्बाद हो गई। उसने पैसे घर के निर्माण के लिए रखे थ्ाे जो आग की भेंट चढ़ गए।