फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A fire broke out with three burning

आग लगने से तीन मड़ईयां जलकर हुई खाक

Mon, 30 Mar 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
A fire broke out with three burning
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली के दौना गांव में सोमवार की दोपहर शार्टसर्किट की वजह से लगी आग में तीन रिहायशी मड़ईयां और भीतर रखा गया कीमती सामान आदि जलकर नष्ट हो गये। आग की चपेट में आने से पिता पुत्र झूलस गये। जबकि एक बकरी की जलकर मौत हो गयी। फायर ब्रिगेड के लोग गांव के लोग अथक प्रयास से आग के इस घटना पर काबू पाया। झुलसे पिता पुत्र का स्थानीय डाक्टर के यहां इलाज चल रहा।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली के दौना गांव में दोपहर को लगभग डेढ़ बजे विद्युत तार के शार्ट सर्किट होने से चिंगारी निकल कर गांव निवासी वीरेंद्र धरिकार की रिहायशी मड़ई पर गिर गई। जिससे मड़ई में आग पकड़ लिया। तेज हवा होने से अगल-बगल स्थित रामबचन व कतवारू पुत्रगण सिरपत के भी रिहायशी मड़ई को भी अपनी चपेटे में ले ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तीनों परिवार के लोग अपने अपने मड़ई से निकल कर बाहर आ गए। जबकि अनिकेश (4) पुत्र वीरेंद्र अपने झोपड़ी के अंदर ही फंस गया। पुत्र को बचाने के प्रयास में वीरेंद्र भी बेटा के साथ आग से झुलस गया। परिजनों के शोर मचाने पर गांव के लोग भी आ गए। ग्रामीणों की सूचना पर अग्निशमन दल के कर्मियों ने पहुंच कर किसी तरह से आग को बुझा दिया। अगलगी से बकरी झुलस कर मर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed