फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A few months after the death of his son, the young man committed suicide by hanging himself

Azamgarh News: बेटे की मौत के कुछ माह बाद युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Thu, 06 Mar 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
A few months after the death of his son, the young man committed suicide by hanging himself
रानी की सराय। थाना के सेमरहा गांव में बेेटे की बीमारी से कुछ माह पूर्व मौत के बाद बुधवार सुबह युवक ने संदिग्धावस्था में फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

सेमरहा गांव निवासी 42 वर्षीय योगेंद्र राय घर पर रहकर खेती किसानी करता था। बुधवार सुबह संदिग्धावस्था में घर के कमरे में फंदे से लटककर कर जान दे दी। परिजनों ने जब योगेंद्र का शव कमरे में लटकते देखा तो शोर मचाया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग एकत्र हो गए। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि योगेंद्र के दो बेटो में से एक पुत्र की बीमारी के चलते कुछ माह पूर्व मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed