फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A few hours after the operation, the mother's condition deteriorated and she died.

Azamgarh News: ऑपरेशन के कुछ ही घंटे बाद प्रसूता की हालत बिगड़ी, मौत

Wed, 31 Jul 2024 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
A few hours after the operation, the mother's condition deteriorated and she died.
बलरामपुर। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के कुछ घंटे बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। चिकित्सक उसे एंबुलेंस से वाराणसी भेज दिया। जैसे ही अस्पताल से कुछ दूर पहुंची उसकी मौत हो गई। पति ने मामले में चिकित्सक के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र के चौकी मनियरा गांव निवासी नीतू कुमारी (28) के पति विजय कुमार ने बताया कि नीतू को सोमवार की सुबह करीब पांच बजे क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। चिकित्सक ने रिपोर्ट देखी और सब कुछ ठीक बताया। इसके बाद 6.40 पर ऑपरेशन किया तो बच्ची पैदा हुई। बच्ची स्वस्थ थी लेकिन दोपहर करीब एक बजे उसकी मां की हालत बिगड़ने लगी। चिकित्सक ने बिना परिजनों से पूछे एंबुलेंस बुलाकर उसको रेफर कर दिया। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वाराणसी जाने के लिए जैसे ही थोड़ी दूर पर पहुंचे तभी उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पति ने मामले में चिकित्सक के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मृतका को यह दूसरा बच्चा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed