फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A female leader accused of exploitation in front of the state president

Azamgarh News: प्रदेश अध्यक्ष के सामने महिला नेता ने लगाया शोषण का आरोप

Fri, 31 Oct 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
A female leader accused of exploitation in front of the state president
आजमगढ़। हरिऔध कला केंद्र में चल रहे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के सामने महिला मोर्चा की नेता ने स्थानीय नेताओं की शिकायत की। महिलाओं ने जनपद के नेताओं पर शोषण करने का आरोप लगाया। कहा कि कहें तो उस नेता का नाम भी बता दूं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कुर्मीटोला निवासी अनीता सिंह इस समय नगर मंत्री महिला मोर्चा के पद कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि सात जनवरी को उन्हें फोन कर बताया गया कि उन्हें मेन बॉडी का अध्यक्ष बनाया गया। जिला कार्यालय पर बुलाया गया। वहां से सर्किट हाउस ले जाया गया और वहां चार घंटे तक बैठाया गया। वहां पर माला फूल पहनाकर स्वागत किया गया। शॉल देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि चार घंटे बाद ऐसा क्या हो जाता है कि जारी सूची को फर्जी घोषित कर दिया जाता है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष पर समस्या नहीं सुनने का आरोप लगाया। कहा कि उन्होंने मिलने का आश्वासन देकर एक बंद कमरे में बैठाकर बिना मिले चले गए। कहा कि जिलाध्यक्ष बने दस माह का समय बीत गया लेकिन अभी तक जिलाध्यक्ष ने एक पर्ची तक सही नहीं कराई।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने बताया कि वह नगर मंत्री हैं। वहीं बता सकती हैं क्या शोषण हुआ है। ये अनुशासनहीनता है। पार्टी हाईकमान को इसकी जानकारी दे दी गई है। अब इक्या होगा पार्टी तय करेगी। इस तरह का कार्य उन्हें नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत में सड़क जाम करने पर नाराज हुए भूपेंद्र चौधरी
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने स्वागत के दौरान सड़क जाम होने पर आजमगढ़ जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह को फटकार लगाई। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों को अनुशासन और सुशासन का पाठ पढ़ाते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो। बुधवार की शाम प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के आजमगढ़ आगमन पर कार्यकर्ताओं ने सड़क मार्ग पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने से मार्ग पूरी तरह जाम हो गया, जिससे आम जनता को परेशानी हुई। ऐसी स्थिति देखकर प्रदेश अध्यक्ष नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि “स्वागत करने के लिए सड़क जाम करना उचित नहीं है। एक तरफ साइड होकर भी स्वागत किया जा सकता है। भाजपा जनता की सुविधा और सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है, ऐसे आयोजनों से लोगों को असुविधा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed