{"_id":"578d21bb4f1c1b6137c4c4d1","slug":"a-father-and-son-do-not-dugee-the-sentiments","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र नहीं करते एक दूजेे की भावनाओं की कद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र नहीं करते एक दूजेे की भावनाओं की कद्र
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
अफजाल अंसारी
कौमी एकता दल का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को नेहरू हाल में संपन्न हुआ। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अफजाल अंसारी ने विधानसभा चुनावों में संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। सम्मेलन में अफजाल अंसारी ने कहा कि हमें उम्मीद नहीं थी कि कि मुलायम सिंह यादव इस तरह से धोखा देंगे। इतने विश्वास के साथ उन्होंने मुझे बुलाया फिर अपमानित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2017 विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं से इस अपमान का बदला लेने का आह्वान किया। सम्मेलन के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री दोनों को एक दूसरे की भावनाओं की कद्र नहीं है।
प्रेसवार्ता में अफजाल अंसारी ने कहा कि हमने सपा को कई बार समर्थन दिया है। उस समय भी मुख्तार अंसारी हमारे साथ थे और आज भी हैं। मुख्तार ने हमेशा कट्टरपंथी और फिरकापरस्त ताकतों का विरोध किया है। वोटों का बिखराव न हो, इसलिए हमने जंगीपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा को समर्थन दिया था। क्योंकि हम जानते थे कि हम अकेले उपचुनाव नहीं जीत सकते। लेकिन हमें धोखा दिया गया।
उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि छोटी-छोटी 17 पार्टियां, जो एक मोर्चे के तहत चुनाव लड़ना चाहती हैं, एक मोर्चा बनाकर चुनाव लड़ें और कम से कम 20 से 25 सीटें जीतें ताकि बिना हमारी मदद के कोई सरकार न बन सके। बोले, हमेशा भाजपा की सरकार बनने का डर दिखाकर हमारे वोटों को बांटा जाता है लेकिन भाजपा के पास वोट कहां है।
विज्ञापन
अगर भाजपा के पास वोट होता तो उसे अनुप्रिया पटेल और ओमप्रकाश राजभर की जरूरत नहीं पड़ती। उत्तर प्रदेश में त्रिशंकु सरकार बनने जा रही है।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष तारिक शमीम, जिलाध्यक्ष अफजल खान, अब्दुल हक, आमिर, शहबाज, तारिक सिकंदर, अब्दुलाह, सरवर, गुलाम, अंबिया, कौसर पठान आदि उपस्थित थे। सम्मेलन का संचालन सालिम दाऊदी ने किया।