फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A deer injured by a dog attack entered a house

Azamgarh News: कुत्तों के हमले से घायल हिरण मकान में घुसा

Sat, 17 May 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
A deer injured by a dog attack entered a house
लाटघाट। चक्की हाजीपुर गांव में शुक्रवार को एक हिरण कुत्तों से बचने के लिए एक व्यक्ति के घर में घुस गया था। कुत्तों द्वारा किए गए हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया था। उसके शरीर से काफी खून बह रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हिरण का उपचार करने के बाद घाघरा नदी के किनारे छोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रौनापार थाना क्षेत्र के चक्की हाजीपुर गांव के इंद्रकेश यादव के घर में एक घायल हिरन कुत्तों के हमले से बचने के लिए घुस गया। शुक्रवार की सुबह नौ बजे के करीब इंद्रकेश यादव ने देखा कि घर में खून से लथपथ हिरण छिपा बैठा है, वहीं बाहर पांच से छह की संख्या में कुत्ते उसे घेरे हुए हैं। इंद्रकेश ने कुत्तों को मारकर भगाया और हिरण के पास गया तो देखा, वह गंभीर रूप से घायल था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। चौकी प्रभारी हाजीपुर अखिलेश सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। इंद्रकेश के घर पहुंचे वन दरोगा राजेश यादव ने टीम के साथ हिरण का प्राथमिक उपचार कर अपने साथ ले गए। बाद में उसे घाघरा नदी के किनारे छोड़ दिया। वन दरोगा राजेश यादव ने कहा कि हिरण अधिकतर जंगल में रहते हैं। नदी के पास ही यह झुरमुट में अपने को सुरक्षित महसूस करते हैं। पानी की इनको बहुत ही जरूरत होती है। इस नाते यह देवारा क्षेत्र में पाए जाते हैं। घायल हिरन का उपचार कर नदी के पास छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed