फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A crowd of devotees engaged in Goddess temples

देवी मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की भीड़

Sat, 01 Apr 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 01 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
A crowd of devotees engaged in Goddess temples
निजामाबाद के मां शीतला धाम पर भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु।
वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन शुक्रवार को पल्हना स्थित मां पाल्हमेश्वरी धाम पर मां के दर्शन-पूजन को भक्तों का रेला लगा रहा। जिले के अलावा बाहर से श्रद्धालुओं ने मां के दरबार मेें    मत्था टेका और मन्नतें मांगी। वहीं घरों में भक्तों ने आदिशक्ति  की पूजा की।
विज्ञापन


इस दौरान घंटा-घड़ियाल और जय माता दी  के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
  वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन मां भवगती के दर्शन को मुख्य चौक स्थित दक्षिणमुखी मंदिर, रैदोपुर में दुर्गा मंदिर, पांडेबाजार में काली मंदिर, बड़ादेव दुर्गा जी सहित अन्य देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान मां के भक्तों द्वारा लगाए जा रहे जयकारे और घंटा-घडिय़ाल के आवाज से वातावरण मां मय हो उठा।  पल्हना संवाददाता के अनुसार जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर दक्षिण पूर्व दिशा में स्थित मां पाल्हमेश्वरी धाम को चार महाशक्तिपीठों में प्रमुख माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed