फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A criminal with a bounty of Rs 50,000 on his head who was absconding for nine years has been arrested

Azamgarh News: नौ साल से फरार चल रहा 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Fri, 21 Mar 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
A criminal with a bounty of Rs 50,000 on his head who was absconding for nine years has been arrested
एसटीएफ लखनऊ व सरायमीर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली। नौ साल से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश को एसटीएफ लखनऊ व सरायमीर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र डिविजन नं. 08, ट्रांसपोर्ट नगर, जालंधर (पंजाब) से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी दुर्गेश कुमार उर्फ राधेश्याम उर्फ दीपक कुमार गाजीपुर जनपद के सादात थाना क्षेत्र के पंडित दिलीप राय पट्टी गांव का निवासी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि चार सितंबर 2016 की रात लगभग नौ बजे चार बदमाश तमंचा से लैश होकर प्रजापति जनरल स्टोर पर आ गए और मालिक हरिदास को असलहा सटाकर नोट से भरे थैले को छीनने लगे। इस घटना में लगभग 60 हजार रुपये की चोरी हुई थी। आरोपी दुर्गेश कुमार उर्फ राधेश्याम उर्फ दीपक कुमार को 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था और वह नौ साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे जालंधर, पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की विधिक कार्रवाई के लिए उसे आजमगढ़ लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed