फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A cold drink trader, who was in debt of Rs 1.05 crore, fabricated a fake story of robbery of Rs 70 lakh

Azamgarh News: 1.05 करोड़ के कर्ज में डूबे कोल्ड ड्रिंक व्यापारी ने रची 70 लाख लूट की झूठी कहानी

Tue, 28 Jan 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
A cold drink trader, who was in debt of Rs 1.05 crore, fabricated a fake story of robbery of Rs 70 lakh
आजमगढ़। साहब बदमाशों ने मुझसे तमंचे के दम पर 70 लाख रुपये लूटे लिए हैं। यह सूचना कर्ज में डूबे कोल्ड ड्रिंक व्यापारी ने सोमवार की सुबह 112 पुलिस टीम को दी। कोल्ड ड्रिंक व्यापारी से लूट की सूचना मिलते ही एसपी और डीआईजी मौके पर पहुंच गए और घटना की छानबीन करने लगे। पुलिस ने व्यापारी को बैठाकर जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो पूरा सच सामने आ गया। जांच में सामने आया कि व्यापारी एक करोड़ पांच लाख के कर्ज में डूबा है। रुपये कंपनी को न जमा करना पड़े इसके लिए उसने लूट की झूठी कहानी रची।
विज्ञापन

एसपी हेमराज मीना ने बताया कि कस्बा निवासी शिव कुमार कोल्ड ड्रिंक का कारोबारी है। उसकी इलाके में शिव शक्ति इंटर प्राइजेज के नाम से एजेंसी है। उसके ऊपर एक करोड़ पांच लाख का लोन बकाया है। काफी समय से यह लोन नहीं चुका रहे थे। इन्हें जनवरी से फरवरी के बीच में एजेंसी को एडवांस माल के एक करोड़ रुपये देने थे। इसके साथ ही उन्हें लोन भी चुकाना था। व्यापार में उसे काफी घाटा हो रहा था। लोन व एजेंसी को 70 लाख रुपये देने थे। इसके साथ ही उसे लोन के भी रुपये जमा करने थे। दबाव अधिक होने के कारण इन्होंने फर्जी लूट की कहानी रची और पुलिस को झूठी सूचना दी।
विज्ञापन

24 जनवरी से रची जा रही थी साजिश
एसपी हेमराज मीना ने बताया कि कोल्ड ड्रिंक एजेंसी के जो अन्य डीलर हैं, उनके साथ 24 जनवरी को एक बैठक हुई थी। इसमें डीलरों ने कहा था कि यदि एजेंसी का पैसा वह नहीं जमा कर पा रहा है तो एजेंसी कोई और लेगा। इसी बात के दबाव में शिवकुमार ने उसी दिन से लूट की साजिश रची। इन्होंने एजेंसी में लगे सीसी कैमरे को बंद कर दिया। पुलिस ने जब उनसे सीसी कैमरे के बारे में पूछा तो बताया कि कैमरा खराब है, लेकिन पुलिस टीम ने जांच की तो कैमरा सही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed