फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A checking drive was conducted from the railway station to the hotel.

Azamgarh News: रेलवे स्टेशन से होटल तक चला चेकिंग अभियान

Sat, 15 Aug 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
A checking drive was conducted from the railway station to the hotel.
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शुक्रवार शाम जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों के साथ भारी फोर्स सड़क पर उतरी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन, रोडवेज, होटल, ढाबे और अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने पहुंचकर तलाशी ली। अचानक बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर देखकर लोग कुछ देर के लिए सहम गए।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर नगर क्षेत्र के साथ ग्रामीण इलाकों के संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस को अलर्ट किया गया था। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय, महिला थाना प्रभारी और रोडवेज चौकी प्रभारी ने रोडवेज परिसर में चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों में यात्रियों और उनके सामान की सघन तलाशी ली गई। इसके अलावा रोडवेज के आसपास स्थित होटलों को भी चेक किया गया। सिधारी थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह, जीआरपी थाना प्रभारी तरुण कुमार शुक्ला और आरपीएफ थाना प्रभारी अभय राय के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की गई।
स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों की जांच करने के साथ संदिग्ध बैगों को खुलवाकर देखा गया। पुलिसकर्मियों ने यात्रियों से बातचीत कर उनकी जानकारी भी ली। प्लेटफार्म नंबर एक पर अचानक चेकिंग शुरू होने से यात्रियों में हलचल मच गई।
पुलिस ने रेलवे और रोडवेज परिसर के कोने-कोने में जाकर तलाशी ली। यात्रियों के सामान की जांच के साथ ही स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। इसके अलावा पुलिस टीमों ने मॉल, होटल और ढाबों में भी पहुंचकर जांच की।

---
खुफिया विभाग के साथ पुलिस भी अलर्ट
एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि 15 अगस्त की संवेदनशीलता को देखते हुए सघन तलाशी अभियान चलाया गया है। समाज विरोधी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए खुफिया विभाग के साथ जिले के सभी थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों को अलर्ट किया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। देर शाम तक चली तलाशी के दौरान किसी भी स्थान से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस की निगरानी और चेकिंग देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed