फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A case has been filed against the village head, secretary and TA for irregularities in the tender process.

Azamgarh News: टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता पर ग्राम प्रधान, सचिव और टीए पर मुकदमा दर्ज

Sat, 20 Sep 2025 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
A case has been filed against the village head, secretary and TA for irregularities in the tender process.
जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बडहरिया में टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत में हैंडपंप रिबोर, स्ट्रीट लाइट, ह्यूम पाइप, टाइल्स और सीमेंट बेंच जैसे कार्यों के लिए माई कंस्ट्रक्शन फर्म को 1182238 की निविदा स्वीकृत की गई। इस पर एडीओ पंचायत की ओर से ग्राम प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक पर अनियमितता के आरोप में निजामाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एडीओ पंचायत नंदलाल सिंह ने तहरीर में बताया कि माई कंस्ट्रक्शन फर्म, जो एक कंपोजिट फर्म है। इसको जीएसटी भुगतान किया गया है। जो नियमों के खिलाफ है। जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से पहले की गई जांच में भी इन आरोपों की पुष्टि हुई थी। जांच आख्या के आधार पर थाना प्रभारी, निजामाबाद को ग्राम प्रधान फरहत, तत्कालीन सचिव रेनू भारती और तकनीकी सहायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। इस पर थाना प्रभारी, निजामाबाद ने ग्राम प्रधान फरहत, ग्राम पंचायत सचिव रेनू भारती और तकनीकी सहायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में एडीओ पंचायत नंदलाल सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत बड़हरिया के प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक ने मिलीभगत कर गलत तरीके से अपने नजदीकी और निजी परिचित लोगों को 1182238 रुपये का टेंडर देकर कार्य कराया है। जो शासनादेश के विरुद्ध है। जांच के बाद ग्राम प्रधान बड़हरिया, सचिव एवं तकनीकी सहायक बड़हरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed