{"_id":"56-97150","slug":"Azamgarh-97150-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक शिक्षा मंत्री के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक शिक्षा मंत्री के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक
Azamgarh
Updated Fri, 17 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री वसीम अहमद गुरुवार की सुबह महराजगंज विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय देवारा हरखपुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षामित्र सहित तीन अध्यापक अनुपस्थित थे। बेसिक शिक्षा मंत्री के निर्देश पर बीएसए ने तीनों शिक्षकों का वेतन रोक दिया है। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी महराजगंज से भी स्पष्टीकरण मांगा है।
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सुबह प्राथमिक विद्यालय देवारा हरखपुरा पहुंचे। यहां निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक कमलाकांत चौबे, श्रवण कुमार व धर्मनाथ यादव उपस्थित मिले। विद्यालय के प्रधानाध्यापक लालचंद दूसरे स्थान पर संबद्ध पाए गए। जबकि सहायक अध्यापिका सुषमा सिंह अनुपस्थित थीं। निरीक्षण के दौरान पता चला कि वह एक दिन आकर कई दिनों का हस्ताक्षर बनाती हैं। उपस्थिति पंजिका में भी उनके कालम के सम्मुख कई स्थानों पर सफेदा लगाया गया था। विद्यालय की शिक्षामित्र चंदा देवी भी अनुपस्थित थीं।
विद्यालय के एक अन्य सहायक अध्यापक अंबिका यादव निरीक्षण के समय ही विद्यालय में विलंब से उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि वह दवा लेने चले गए थे। कुल मिलाकर विद्यालय में अध्यापकों की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली।
विज्ञापन
बेेसिक शिक्षा मंत्री ने बेसिक शिक्षा अधिकारी सोमारू राम को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक लालचंद, सहायक अध्यापिका सुषमा सिंह का वेतन व शिक्षा मित्र चंदा देवी मानदेय रोकने का निर्देश दिया है। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी से भी तत्काल स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।