{"_id":"56-97142","slug":"Azamgarh-97142-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर किशोर की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर किशोर की मौत, साथी गंभीर
Azamgarh
Updated Fri, 17 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मालटारी। क्रिकेट मैच देखकर लौट रहे किशोरों के लिए अनियंत्रित ट्रक काल बन गया। जीयनपुर कोतवाली के सगड़ी तहसील मुख्यालय के पास गुरुवार की अलसुबह ट्रक ने आरिज को कुचल दिया। हादसे में उसके पांच साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला मुख्यालय पर स्थित अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर गांव का निवासी किशोर आरिज (16) पुत्र समीर बुधवार की रात अपने गांव के साथियों के साथ बैलबाजार बासूपार गांव में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता देखने गया था। मैच समाप्ति के बाद साथियों के संग वह घर लौट रहा था। जैसे ही सभी सगड़ी तहसील गेट से आगे बढ़े कि पीछे की तरफ से आए अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए। आरिज समेत (20) पुत्र जियाउल्ला, मोइन (15) पुत्र मकसूद, शहद (15) पुत्र चुन्नू, राशिद (17) पुत्र खालिद, बेलाल (16) पुत्र सोफियान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। जबतक लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की जाती आरिज की मौत हो गई। शेष पांच लड़कों को जिला मुख्यालय पर स्थित अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आरिज की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।