{"_id":"56-96872","slug":"Azamgarh-96872-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत बोर्ड में 73.30 करोड़ की कार्ययोजना मंजूर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत बोर्ड में 73.30 करोड़ की कार्ययोजना मंजूर
Azamgarh
Updated Tue, 14 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नेहरू हाल में सोमवार को जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में जिले के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही समीक्षा के बाद लगभग 73.30 करोड़ की कार्ययोजना स्वीकृत की गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले के विकास तथा जनहित से जुड़े नौ मुद्दों पर सदस्यों के बीच गरमा-गरम बहस भी हुई। बहस तथा समीक्षा के बाद राज्य वित्त आयोग योजना के तहत वर्ष 2013-14 की 12 करोड़ रुपये के परिव्यय पर 18 करोड़ की कार्ययोजना स्वीकृत की गई। तेरहवां वित्त आयोग योजना के तहत सात करोड़ परिव्यय पर लगभग 10.50 करोड़ की कार्ययोजना पर सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। पिछड़ा क्षेत्र अनुदान योजना के तहत 36 करोड़ की योजना का अनुमोदन किया गया। जबकि पांच सौ अथवा उससे अधिक आबादी वाली अनजुड़ी बसावटों को सिगिंल कनेक्टीवीटी के आधार पर वर्ष 2013-14 के लिए 30 सड़कों को जोड़ने की 8.80 करोड़ की कार्ययोजना मंजूर की गई। साथ ही जिला पंचायत की संपत्ति विभव कर की सूची वर्ष 2012-13 का अनुमोदन प्रदान किया गया। अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव ने कहा कि जिले के गांवों के विकास के लिए धन की कमी नहीं पड़ेगी। करोड़ों की कार्ययोजनाओं को अमल में लाने के लिए बोर्ड के सदस्यों के सहयोग की जरूरत है। सदस्यों के प्रस्ताव पर जन हित के सभी कार्य कराए जाएंगे। बैठक में सांसद डा.बलिराम, विधायक अभयनरायन पटेल, बेचई सरोज, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हवलदार यादव, जिला पंचायत सदस्य विपिन सिंह, गिरधारी यादव, रामासरे यादव, अवधेश, मंगरू पासवान, यदुनाथ यादव, शीला यादव, ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव आदि ने भाग लिया।