{"_id":"56-96870","slug":"Azamgarh-96870-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों से भरी मैजिक ट्रक से टकराई, तीन मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों से भरी मैजिक ट्रक से टकराई, तीन मरे
Azamgarh
Updated Tue, 14 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के लखमीपुर गांव के पास सोमवार की भोर में बारातियों से भरी टाटा मैजिक और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से टाटा मैजिक में सवार पंद्रह बाराती गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर चीखपुकार मच गई। जब तक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकालते, तब तक दो लोगों की मौत हो गई। मैजिक के चालक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा। घटना की सूचना मिलने पर मृतकों के घर कोहराम मचा था।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लखनपुरा गांव निवासी संतोष पुत्र स्व.चंद्रबलि की शादी 12 मई को थी। बारात रानी की सराय थाना क्षेत्र के बढ़या गांव गई थी। इसमें उसके परिवार के साथ गांव के लोग भी शामिल थे। बताया जाता है बारात में भोजन करने के बाद बाराती घर वापस लौटने लगे। इस दौरान 15 लोग एक टाटा मैजिक में सवार हुए। भोर में तीन बजे के करीब जैसे ही बारातियों का वाहन कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लखमीपुर गांव के पास पहुंचा, सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक से टकरा गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस दौरान जुटी भीड़ घायलों को वाहन से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था कर ही रही थी कि अंकित गुप्ता (17) पुत्र लालबिहारी, रामाधार वर्मा (55) पुत्र स्व. श्यामदेव वर्मा की मौके पर मौत हो गई। जबकि अस्पताल पहुंचने पर चालक अरुण वर्मा (27) पुत्र गिरीशचंद वर्मा की मौत हो गई।
अरुण वर्मा अतरौलिया थाना क्षेत्र के अमारी गांव का निवासी था। जबकि मृत दोनों बाराती लखनपुरा गांव के रहने वाले थे। दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी गुलाब वर्मा (17), राहुल (17), कमलेश (18), अनिल (14), सुनील (16) पुत्रगण ठाकुर प्रसाद, मंदीप गुप्ता (17), कालीचरन (60), श्यामबहादुर (16), जसवंत (8), अतरौलिया थाना क्षेत्र के अमारी गांव निवासी मुकेश (27), अतरौलिया थाना क्षेत्र के तेदुई कला गांव निवासी रामप्यारे (50) तथा अंबेडकर नगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सिरसियां गांव निवासी रामबदन (55) को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।