{"_id":"56-96696","slug":"Azamgarh-96696-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-टेंपो की टक्कर में वृद्ध की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस-टेंपो की टक्कर में वृद्ध की मौत
Azamgarh
Updated Sun, 12 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी की सराय। कस्बे में शनिवार को दिन में लगभग 11 बजे अनियंत्रित रोडवेज बस क े टकरा जाने से आटोरिक्शा के परखचे उड़ गए। आटो रिक्शा पर सवार वृद्ध की मौत हो गई। जबकि आटो रिक्शा चालक सहित दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। आक्रोशित जनता सड़क पर उतर गई और अनियंत्रित वाहनों पर रोक लगाने के लिए ब्रेकर की मांग के साथ मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद की मांग की। जाम की सूचना पर एसडीएम सदर व एएसपी नगर मौके पर पहुंचे। एसडीएम के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
अशफाक (60) पुत्र हनीफ गंभीरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव के निवासी थे। शनिवार की सुबह वह आटोरिक्शा पर गेहूं लादकर जिला मुख्यालय बेचने के लिए जा रहे थे। आटोरिक्शा गांव का ही अतहर (24) पुत्र अबुलैश चला रहा था। जबकि शहीद (28) पुत्र वलीद बैठा हुआ था। तीनों जैसे ही रानी की सराय कस्बे में पहुंचे कि सामने से आ रही रोडवेज की बस और आटोरिक्शा में आमने-सामने हुई टक्कर में आटोरिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं आटो पर सवार तीनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। बाजार में भीड़भाड़ के दौरान हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर जुटे लोग आनन-फानन में तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाए। इस दौरान रास्ते में अशफाक ने दम तोड़ दिया। जबकि घायल अतहर, शहीद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार की रात से शनिवार की सुबह तक कस्बे में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत से आक्रोशित बाजारवासियों ने आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया और बीच रोड पर धरने पर बैठ गए। जाम लगने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसी बीच घटना की सूचना पाकर मौके पर एएसपी नगर विनोद कुमार व एसडीएम सदर योगानंद पांडेय पहुंचे। थानाध्यक्ष रानी की सराय राजेश प्रताप यादव ने बताया कि रोडवेज की बस सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर मिलने का इंतजार है।