फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   हैसियत से अधिक आय प्रमाणपत्र बनाने पर रोष

हैसियत से अधिक आय प्रमाणपत्र बनाने पर रोष

Fri, 10 May 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Fri, 10 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। रानी की सराय विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरा के ग्रामीणों ने लेखपाल द्वारा हैसियत से अधिक का आय प्रमाणपत्र बनवाये जाने से सरकारी योजनाओं से वंचित होने पर गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि उनके घर मड़ई व जर्जर खपरैल के हैं। मजदूरी के अलावा उनके जीविका का कोई और साधन नहीं है। इसके बावजूद लेखपाल द्वारा उन लोगों का आय प्रमाणपत्र हैसियत से कई गुना अधिक का बना दिया गया है। जिसकी वजह से डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत आवास पाने से वे लोग वंचित हैं। बीते 19 मार्च को तहसील दिवस पर वह लोग शिकायती प्रार्थनापत्र दिए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आय प्रमाणपत्र की वजह से वह लोग अंत्योदय व बीपीएल कार्ड से भी वंचित हो जाएंगे। इससे उनके समक्ष भुखमरी की समस्या आ जाएगी। घेराव करने वालों में मैना, पूनम, गायत्री, कौशिल्या, शारदा, मीना, सुमन, भगवंती, उषा, कौशिल्या, सुग्गी, कुसुम, लालधारी, मुनाकी, उर्मिला, मीना, सोमारी मेवाती आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed