{"_id":"56-85315","slug":"Azamgarh-85315-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेक दौर में गुम हो गए ग्रीटिंग कार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेक दौर में गुम हो गए ग्रीटिंग कार्ड
Azamgarh
Updated Wed, 02 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नए वर्ष पर ग्रीटिंग कार्डों से ‘शुभकामना’ देने का सिलसिला हाईटेक दौर में गुम हो गया। लोगों ने अपने अधिकांश मित्रों और संबंधियों को मोबाइल व इंटरनेट से एसएमएस कर बधाई दी। नववर्ष के आगमन के एक माह पूर्व से ही ग्रीटिंग कार्डों का बाजार सज जाने का दौर अब खत्म हो चला है। बढ़िया ग्रीटिंग कार्डों की खोज में एक से दूसरी दुकान पर भटकते फिरने वाली युवाओं की टोलियां इस बार कहीं नजर नहीं आई। अधिकांश रात बारह बजे से एसएमएस भेजने शुरू किए तो सबके फोन पर बधाइयों का तांता लग गया।
विज्ञापन