फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कुंभ मेले में सरकारी कर बर्दाश्त नहीं: तोगड़िया

कुंभ मेले में सरकारी कर बर्दाश्त नहीं: तोगड़िया

Thu, 27 Dec 2012 05:30 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Thu, 27 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि इलाहाबाद के कुंभ में कोई भी सरकारी कर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कहा कि आदि काल में जिन कारणों से देश को गुलामी मिली थी वहीं कारक आज फिर से सक्रिय होते दिख रहे हैं। इसके लिए केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारें दोषी हैं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ 14 जनवरी से शुरू हो रहा है। यहां पर हिंदुओं का समागम होगा।
विज्ञापन

तोगड़िया बुधवार को नगर की मारवाड़ी धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हज के लिए सरकार अनुदान दे रही है, लेकिन इसके विपरीत कुंभ मेले में लोगों से 15 प्रतिशत कर लेने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने इस प्रक्रिया को सरकार का दोहरा चरित्र बताया। साथ ही कहा कि विहिप इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने इसके विरोध में संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज देश की आर्थिक स्थित डांवाडोल है लेकिन राज्य सरकार एक वर्ग विशेष की कन्याओं को शिक्षा के नाम पर अनुदान दे रही है। जो सरासर गलत है। इसका विरोध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिन्दू की घटती आबादी चिंताजनक है। जब भारत पाकिस्तान का बंटवारा हुआ था तो पाकिस्तान में पांच प्रतिशत हिंदू थे और हिंदुस्तान में मुस्लिम 9 प्रतिशत थे। आज पाकिस्तान में इनकी प्रतिशतता काफी कम हो गई है वहीं भारत में लगभग एक तिहाई की संख्या तक मुसलमान पहुंच चुके हैं। अपनी भागीदारी लेकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना विकास कर रहे हैं। यह सभी राजनैतिक पार्टियों की देन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed