{"_id":"56-81317","slug":"Azamgarh-81317-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय बंद होने पर हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालय बंद होने पर हंगामा
Azamgarh
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पल्हना। तरवां विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बनगांव पर मंगलवार को ताला बंद होने की वजह से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हंगामा खड़ा कर दिया। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना मोबाइल से एसडीएम को दी। खंड शिक्षा अधिकारी से बात भी हुई लेकिन उन्होंने विद्यालय आने से साफ मना कर दिया।
प्राथमिक विद्यालय बनगांव में कोई अध्यापक ही तैनात नहीं किया गया है। विद्यालय केवल एक शिक्षा मित्र के भरोसे चल रहा है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने लिखित रूप से जिलाधिकारी प्रांजल यादव से की, लेकिन तैनाती के लिए कोई पहल नहीं की गई। यहां रखा गया एक मात्र शिक्षामित्र भी मंगलवार को विद्यालय पर नहीं पहुंचा। इसकी वजह से विद्यालय का ताला ही नहीं खुल सका। स्कूल खुलने के समय जब ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला जड़ा देखा, तो वे आक्रोशित हो उठे। ग्राम प्रधान अखिलेश प्रसाद गुप्ता ने इसकी सूचना तत्काल मोबाइल से एसडीएम लालगंज से की। तहसील दिवस में बैठे एसडीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी तरवां सुनील चौबे को फोन पकड़ा दिया। प्रधान से खंड शिक्षा अधिकारी की बात भी हुई, लेकिन उन्होंने विद्यालयआने से इनकार कर दिया। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर वापस किया।
इस संबंध में पूछे जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील चौबे ने बताया कि यहां एक ही शिक्षा मित्र तैनात है। जल्द ही अध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी। रोष जताने वालों में इन्द्रमणि, रामप्रवेश, मुन्ना सिंह, अवधपाल, रमेश सिंह, दीना सिंह, राणा सिंह आदि रहे।