फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मर्दों से ज्यादा औरतों का शिक्षित होना जरूरी: जलालुद्दीन

मर्दों से ज्यादा औरतों का शिक्षित होना जरूरी: जलालुद्दीन

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिलरियागंज(संवाददाता)। जामिअतुल फलाह में आयोजित तीन दिवसीय गोल्डेन जुबली समारोह के दूसरे दिन शनिवार को सुबह के सत्र में मदरसों की शिक्षण व्यवस्था आधुनिक युग के परिप्रेक्ष्य विषय पर मौलाना जलालुद्दीन उमरी (अमीर जमाअते इस्लामी -हिंद)की अध्यक्षता में एकेडमिक सेशन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मौलाना जलालुद्दीन उमरी ने कहा कि आज मर्दों से ज्यादा उन औरतों का शिक्षित होना जरूरी है, जो पूरे परिवार का संचालन और देख-भाल करती हैं। उन्होंने कहा कि हर बच्चा अपनी मां की गोद से खेलना और बोलना सीखता है। ऐसे में एक शिक्षित महिला पूरे परिवार को शिक्षित बना सकती है। मौलाना अब्दुल्लाह मिजहाम ने कहा कि आज से 14 सौ साल पूर्व मुसलमान कम संख्या में हुआ करते थे, तब अच्छा काम करते थे। मगर आज 20 लाख छात्र मदरसों में पढ़ रहे हैं। फिर भी अच्छा काम नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए ऐसी शिक्षा दी जाए, जिसमें इंसानियत की झलक दिखे। जामिअतुल फलाह के डायरेक्टर मौलाना ताहिर मदनी ने कहा कि जामिअतुल फलाह की नींव 1962 में पड़ी थी। तब यह एक छोटा स्कूल था। आज महाविद्यालय का रूप ले चुका है। यहां के पढ़े हुए छात्र विश्व के कोने-कोने में नाम कमा रहे हैं, जो आज इस जलसे में एकत्र हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने अंदर इंसानियत पैदा करना होगा और सभी को सम्मान देना होगा। इसके अलावा डा. मोहिद्दीन (कतर), मौलाना हुसेनी नदवी लखनऊ, शेख अलाउद्दीन कुवैत आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन



हिंदू भाइयों के लिए नि:शुल्क कुरआन पाक की किताबें
बिलरियागंज। जामिअतुल फलाह में आयोजित तीन दिवसीय गोल्डेन जुबली समारोह में लगाए गए पुस्तक मेला में हिंदुओं के लिए नि:शुल्क कुरआन पाक की किताबें भी बांटी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्डेन जुबली समारोह में दूर-दूर से आए दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें सजा रखी हैं। एक तरफ पुस्तक मेला , तो दूसरी तरफ भदोही की कालीन और यूनानी दवाखानों का स्टाल लगा है। समारोह में देश-विदेश से आए मेहमान बढ़चढ़कर खरीदारी कर रहे हैं। शांति संदेश सेंटर की तरफ से लगाए गए स्टाल पर हिंदू भाइयों के लिए नि:शुल्क कुरआन पाक की किताब बांटी जा रही हैं।


डा.जाकिर को सुनने के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़
बिलरियागंज। जामिअतुल फलाह गोल्डेन जुबली समारोह के दूसरे दिन शनिवार को दूसरे सत्र में शाम सात बजे विश्वशांति और इस्लाम विषय पर दावती सेशन में विद्वान डा. जाकिर नायक के विचार सुनने के लिए पुरुषों से कहीं अधिक महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस कार्यक्रम में हिंदू भाइयों ने भी बढ़चढ़कर शिरकत किया। कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व ही लगभग पांच बजे ही कुर्सियां भर गईं थी। पंडाल भर जाने पर लोगों को खुले आसमान के नीचे बैठ कर प्रोग्राम को सुनना पड़ा।



250 रुपए में भोजन, रहने की व्यवस्था
बिलरियागंज। गोल्डेन जुबली समारोह में आने वाले मेहमानों के लिए मात्र 250 रुपए में भोजन और रहने की सुविधा दी गई है। पुरूषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। मेहमानबाजी के लिए जगह-जगह पर वालंटियर लगाए गए हैं। जामिअतुल फलाह के मुख्य गेट पर मेहमानों को इंट्री दर्ज कराने के लिए टी स्टाल खुला है, जहां पहुंचने पर मेहमानों को नि:शुल्क चाय की सुविधा है। यहीं पर 250 रुपए जमा करने पर उनकी इंट्री दर्ज की जा रही है। इसके बाद उनके लिए भोजन और रहने की पूरी व्यवस्था की जा रही है। महिला मेहमानों के ठहरने के लिए निसवां विद्यालय की तरफ से अस्थाई हास्टल में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed