{"_id":"56-80977","slug":"Azamgarh-80977-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली को लेकर मुहल्लेवासियों ने लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली को लेकर मुहल्लेवासियों ने लगाया जाम
Azamgarh
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के कोलघाट नई बस्ती और बागेश्वरनगर के लोग बिजली को लेकर शनिवार को सायं साढे़ पांच बजे के करीब नागरिक सड़क पर उतर आए और कांशीराम आवास के सामने जाम कर दिया। जाम की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और नागरिकों को समझाकर आधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
कोलघाट नई बस्ती व बागेश्वर नगर में बिजली आपूर्ति के लिए लगाया गया ट्रांसफार्मर बीते चार दिनो से जला पड़ा है। लोगों के शिकायत करने के बाद भी विभाग के आलाधिकारी इसको गंभीरता से नहीं ले रहें है। दूसरी तरफ लगातार चौथे दिन आपूर्ति बाधित रहने के कारण मुहल्लेवासियों के समक्ष पेय जल व अन्य समस्याएं खड़ी हो गई। अंधेरे में डूबे मुहल्लेवासियों ने इसका विरोध किया। शिकायत न सुने जाने पर नाराज लोगों ने शनिवार की शाम पांच बजे के करीब सड़क पर उतर आए और जेल के सामने सड़क पर जाम लगा दिए। इस दौरान जामलगाने वालों ने बिजली विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी किया। जाम की सूचना मिलने पर शहर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। इस चौकी प्रभारी रोडवेज ने एसडीओ से बात किया। एसडीओ ने ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया, तब जाकर आधा घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीओ नीरज गुप्ता ने बताया कि रविवार तक ट्रांसफार्मर की व्यवस्था हो जाएगी। ट्रांसफार्मर की उपलब्धता न होने के कारण नही लगाया जा सका।