फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   रामवृक्ष ने रवि को दी पटखनी

रामवृक्ष ने रवि को दी पटखनी

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बे में महाराजगंज रोड पुरानी बाजार स्थित बाबा गोपीदास कुटी पर भैया दूज के अवसर पर दंगल का आयोजन किया गया। इस दौरान पहलवानों ने अपने दांव पेंचों से लोगों को रोमांचित कर दिया। वहीं भंडारे में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

दंगल में मऊ के रवि यादव और कदमघाट आजमगढ़ के रामवृक्ष यादव के बीच हुई कुश्ती में रामवृक्ष ने जीत दर्ज किया। वहीं कदमघाट के गोपाल यादव और मोतीपुर के विनीत यादव के बीच हुई कुश्ती में गोपाल ने बाजी मारी। तीसरी कुश्ती में कदमघाट के उदय सिंह यादव ने शिवप्रकाश यादव को पटखनी दी। अमित यादव और शिवचरन के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर रही। पांचवीं कुश्ती में कप्तानगंज के मोहित और दाउदपुर के रणधीर के बीच कुश्ती में रणधीर ने बाजी मारी। जबकि छठवीं कुश्ती बराबरी पर छूटी। सभी पहलवानों को अंगवस्त्रम और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संतोष यादव, गोमती यादव, मुनीब यादव, जोखन सोनकर, लालचंद यादव, मनोज मद्धेशिया, पंकज यादव, देवनाथ यादव, राजेश यादव, संदेश जायसवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed