{"_id":"56-80770","slug":"Azamgarh-80770-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी का घर चोरों ने खंगाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी का घर चोरों ने खंगाला
Azamgarh
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बोंगरिया। मेहनगर थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर और होलपुर गंगा गांव निवासी दो लोगों के मकान में बीती रात छत के रास्ते अंदर घुसे चोर साढ़े नौ हजार रुपये नगदी समेत दो लाख रुपये मूल्य के सामान और आभूषण चुरा ले गए।
भगेलू पासवान पुत्र इसरी सुल्तानीपुर गांव के रहने वाले हैं। भगेलू के तीनों बेटे फौज में हैं। बुधवार की रात मकान के पीछे अमरुद के पेड़ के सहारे चोर छत पर चढ़े और और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर तीन बक्से पार कर दिए। जिसमें 3500 रुपये नगद, सोने की चेन, नथुनी, तीन जोड़ी हाथ प्लानी, तीन जोड़ी पैजनी समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सामान चुरा ले गए। गुरुवार की सुबह घर से थोड़ी दूरी पर टूटे हाल में फेंके गए बक्से मिले। भगेलू ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। इसी क्रम में अन्य घटना में योगेंद्र सिंह पुत्र सुखदेव होलपुर गंगा गांव के रहने वाले हैं। बुधवार की रात छत के सहारे अंदर घुसे चोरों ने छह हजार रुपये नगदी समेत सोने की कील, मंगलसूत्र, सोने की माला आदि लगभग 50 हजार रुपये के सामान चुरा ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।