{"_id":"56-80765","slug":"Azamgarh-80765-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभ्ाी को पछाड़ श्याम आए प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभ्ाी को पछाड़ श्याम आए प्रथम
Azamgarh
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामाबाद। अद्भुत ब्रह्मयोग सेवा समिति एवं सुपर कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में गुरुवार को पुरानी तहसील चौक से सुबह मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें श्याम सिंह को प्रथम, कुलदीप को द्वितीय और दिलीप प्रजापति को तृतीय स्थान मिला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रानी की सराय के ब्लाक प्रमुख सत्येदव यादव उर्फ कचहरी यादव उपस्थित रहे।
साढ़े चार किलोमीटर मैराथन दौड़ का शुभारंभ पुरानी तहसील चौक से ब्लाक प्रमुख, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमा यादव, पूर्व नगर भाजपा अध्यक्ष डा. सुदर्शन मिश्र, अलाउद्दीन ने फीता काटकर किया। मैराथन नई सड़क, नेशनल बालिका इंटर कालेज रोड, हरिऔध मूर्ति, चौक, निजामाबाद थाना, ठाकुरद्वारा चौक, र्वीआपी रोड, ग्रामीण बैंक चौक से होते हुए मां शीतला मोड़ पर जाकर समाप्त हुई। प्रथम स्थान जमालपुर काजी के निवासी श्याम सिंह यादव पुत्र रामवृक्ष यादव को, फरिहां निवासी कुलदीप यादव पुत्र सुखराम को द्वितीय स्थान, गौरा गांव निवासी दिलीप प्रजापति पुत्र बहादुर प्रजापति को मिला। प्रथम पुरस्कार साइकिल, द्वितीय पुरस्कार डीवीडी प्लेयर व तृतीय पुरस्कार पाने वालों को कलाई घड़ी इनाम में मिली। मैराथन दौड़ में बनारस, मऊ, गाजीपुर, देवरिया, आजमगढ़, तहबरपुर, फरिहां आदि स्थानों के धावकों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर आयोजक योग साधक राजेश्वर, प्रमोद जायसवाल, उमा मोदनवाल, बुधिराम यादव, रमेश चन्द्र साहू, सूर्यभान यादव, पुल्लुर यादव, डा. सुदर्शन मिश्र, बाल गोविन्द यादव, अमरजीत मौर्य, अशोक यादव, राजाराम प्रजापति, दिनेश गुप्ता, बेचन प्रसाद गुप्ता, कौशल कुमार, संजय सोनी, अविनाश मिश्रा, शरद मिश्रा आदि उपस्थित रहे।