{"_id":"56-80726","slug":"Azamgarh-80726-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे परिवार पर कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे परिवार पर कहर
Azamgarh
Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
तहबरपुर। विंध्याचल दर्शन कर घर लौट रहे परिवार की सूमो तहबरपुर थाना क्षेत्र के रैसिंहपुर गांव के पास सोमवार की रात पलट गई। हादसे में अबोध बालिका की मौत हो गई। जबकि बारह लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची तहबरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजी। डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल नम्रता पत्नी उमेश को भर्ती कर लिया। जबकि अन्य का उपचार करने के बाद छोड़ दिया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नवली गांव निवासी रामनवन उपाध्याय व रामराज उपाध्याय सगे भाई है। दोनों का परिवार विंध्याचल धाम दर्शन करने के लिए गया था। वहां से वापस लौटने के दौरान रात हो गई। इस दौरान रात को दस बजे के करीब सूूमो जैसे ही तहबरपुर थाना क्षेत्र के रैसिंहपुर गांव के पास पहुंची तभी अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क के किनारे गड्ढे में सूमो के पलटने से वाहन में सवार सभी को गंभीर चोटें आईं। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई। गांव के लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष तहबरपुर मौके पर पहुंच घायलों को वाहन से बाहर निकाले साथ ही उन्हें अस्पताल भेजा गया। परीक्षण के बाद डाक्टरों ने रामराज की आठ माह की पोती ज्योति पुत्री उमेश को मृत घोषित कर दिया। साथ ही गंभीररूप से घायल नम्रता उर्फ रुचि (28) पत्नी उमेश, रामराज (40) पुत्र रामदरश, लालमुनी (45) पत्नी रामनवल, मीरा (55) पत्नी रामराज, नितिन उपाध्याय (26) बोलेरो चालक निर्दोश पाठक (40), निर्दोश की पत्नी कुमुद पाठक (37) तहबरपुर थाना क्षेत्र के टेकमलपुर गांव निवासी सहित अन्य घायल हो गए। नम्रता उपाध्याय को डाक्टरों ने रेफर कर दिया। इस दौरान उसे उपचार के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।