{"_id":"56-80428","slug":"Azamgarh-80428-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिब्ली में हेलाल, डीएवी में अभिषेक अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिब्ली में हेलाल, डीएवी में अभिषेक अध्यक्ष
Azamgarh
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगर के शिब्ली नेशनल महाविद्यालय के साथ ही डीएवी पीजी कालेज में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच छात्रसंघ अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए मतदान हुआ। शिब्ली में अध्यक्ष पद पर मो.हेलाल ने कब्जा जमाया। वहीं, डीएवी में अध्यक्ष पद पर अभिषेक कुमार उपाध्याय ने परचम लहराया। चुनाव परिणाम आते ही विजयी खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई।
शिब्ली डिग्री कालेज में छात्रसंघ अध्यक्ष, महामंत्री और तीन संकाय प्रतिनिधियों तथा डीएवी कालेज में छात्रसंघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त मंत्री पद पर चुनाव के लिए शनिवार को सुबह नौ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। दो बजे तक मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों कालेजों में अपराह्न तीन बजे से मतगणना शुरू की गई। शाम को परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थक झूम उठे। प्रतिबंध के बाद भी गाजेबाजे के साथ शहर में जुलूस निकाला। डीएवी कालेज में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर अभिषेक कुमार उपाध्याय उर्फ निक्की ने 722 मत पाकर 256 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंदल यादव को हराया। उपाध्यक्ष पद पर मनीष कुमार यादव ने 563 मत प्राप्त कर 22 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजीव विक्रम को हरा कर जीत दर्ज की। महामंत्री पद पर भीम सेन ने 393 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दुर्गा प्रताप सिंह को 119 मतों से परास्त कर निर्वाचित हुए। संयुक्त मंत्री पद के प्रत्याशी राहुल कुमार मौर्य ने 978 मत प्राप्त कर वीरेंद्र कुमार प्रजापति को 556 मतों से हराया। जबकि शिवम मौर्य कलासंकाय, सौरभ गुप्ता विज्ञान संकाय, पीयूष राय वाणिज्य प्रतिनिधि के रूप में निर्विरोध चुने गए। इधर शिब्ली डिग्री कालेज में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर मो.हेलाल ने 1153 मत पाकर जीत हासिल की। प्रतिद्वंद्वी हरिकेश कुमार यादव को 668 मत पाकर हार का सामना करना पड़ा। महामंत्री पद पर रेहान अहमद 1203 मत पाकर निर्वाचित हुए। प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी मो.यासिर को 1060 मत पाकर दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। जबकि कला संकाय प्रतिनिधि के रूप में मो.फरहान, शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के रूप में मो.शकील अहमद निर्विरोध चुने गए। वाणिज्य संकाय प्रनिनिधि के पद पर मो.अजहर 258 मत, विधि संकाय प्रतिनिधि के पद पर सुधीर गौतम 208मत और विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर अबू बकर 613 मत पाकर निर्वाचित हुए।