फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मारपीट की तीन घटनाओं में सात घायल

मारपीट की तीन घटनाओं में सात घायल

Sun, 12 Aug 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Sun, 12 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट की तीन घटनाओं में एक महिला समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे कहीं जमीन विवाद तो कहीं पुरानी रंजिश रही।
विज्ञापन

मारपीट की पहली घटना शुक्रवार की सुबह अहरौला थाना क्षेत्र के बनहराचक बुझती गांव में हुई। यहां भूमि विवाद के चलते दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दबंग पट्टीदारों ने मारपीटकर एक महिला समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। घायलों में रामकिरत (40) पुत्र रामदुलार, रामदुलार (70) पुत्र लालसा, वासमती (55) पत्नी केशव हैं। ग्रामीणों ने मामले में बीचबचाव करते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी घटना बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मसीरपुर गांव में हुई। पुरानी रंजिश के चलते गांव के कुछ दबंगों ने राजेश (18) पुत्र रामप्यारे, संतोष (15) पुत्र दुलारे, रामबेलास (18) पुत्र सनेही को मारपीट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट की तीसरी घटना निजामाबाद थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में हुई। शुक्रवार की शाम पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने मारपीटकर सुबाष (40) पुत्र सुंदर को घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed