फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तमंचा सटाकर मिठाई विक्रेता को लूटा

तमंचा सटाकर मिठाई विक्रेता को लूटा

Tue, 31 Jul 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Tue, 31 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ठेकमा/मार्टिनगंज। बरदह थाना क्षेत्र के बैरी गांव में नहर की पुलिया के पास सोमवार की सुबह तमंचे की बल पर तीन अज्ञात बदमाशों ने मिठाई विक्रेता से बाइक, रुपये और मोबाइल लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। जबकि पीड़ित भागकर थाने पहुंचा। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

पीड़ित अजय मौर्य पुत्र श्री मौर्य बरदह थाना क्षेत्र के बरौना गांव का रहने वाला है। तथा बरौना बाजार में मिठाई की दुकान किए है। सोमवार की सुबह अजय मौर्य बाइक से बरदह थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव से अपने घर जा रहा था। रास्ते में बैरी गांव में नहर की पुलिया के पास एक पल्सर बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक करके अजय मौर्य की बाइक रोकवा दी। बाइक रुकते ही बदमाशों में से एक ने तमंचा सटा दिया। जबकि दूसरे अन्य बदमाशों ने अजय को मारेपीटे और जेब में रखे लगभग आठ सौ रुपये, मोबाइल और बाइक लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। जबकि अजय मौर्य भागकर बरदह थाने पहुंचा और घटना की जानकारी थानाध्यक्ष को दी। सूचना के बाद पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए इधर-उधर हाथ-पांव मारे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। घटना के बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष बरदह संजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि घटना के पीछे क्षेत्रीय बदमाशों का हाथ है। लुटेरों की तलाश जारी है। हालांकि घटना के संबंध में अभी मुकदमा नहीं दर्ज हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed