{"_id":"62636","slug":"Azamgarh-62636-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकरोड के लिए दो समुदाय भिड़े,छह घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकरोड के लिए दो समुदाय भिड़े,छह घायल
Azamgarh
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ठेकमा। बरदह थाने के बरौनी गांव में रविवार को अपराह्न चकरोड पाटने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे के साथ ही जम कर ईंट-पत्थर चले। लगभग आधे घंटे तक चले संघर्ष में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति पैदा होते ही कई थाने की पुलिस फोर्स पहुंच गई। दोनों पक्षों के घायलों को पुलिस मेडिकल परीक्षण कराने के बाद थाने ले आई। देर शाम को मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति का 151 में चालान कर दिया।
बरौनी गांव निवासी भोनू प्रजापति पुत्र रामजतन प्रजापति का घर गांव में स्थित है। इन दिनों वह अपने घर पर काम करवा रहा था। रविवार को अपराह्न भोनू कही से मिट्टी मंगवाया। गांव में ट्रैक्ट्रर ट्राली नहीं जा सकती थी। इस कारण भोनू मिट्टी गांव के चकरोड पर गिरवा रहा था। ताकि बाद में वह उसे ढ़ुलाई कर घर ले जा सकेे । लेकिन उसके पड़ोसी ने उस पर चकरोड पर मिट्टी गिराकर खेत पाटने का आरोप लगाया। इस बात को लेेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्ष लाठी-डंडे के साथ भिड़ गए। इस दौरान दोनों के बीच जमकर ईंट-पत्थर भी चले। लगभग आधे घंटे तक संघर्ष में एक तरफ से भोनू पुत्र रामजतन, जीरा देवी पत्नी राधेश्याम, कल्लू पुत्र रामजतन, मूलचंद्र पुत्र रामजत घायल हुए जबकि दूसरे पक्ष से अतीक पुत्र अली अहमद, अली अहमद पुत्र बदरूद्दीन को चोटे आई। इस घटना के बाद दोनों तरफ के लोगों के शुभचिंतक आमने सामने हो गए। स्थिति गंभीर होते देख किसी ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष बरदह को दे दिया। दो समुदाय के बीच खूनी संघर्ष की सूचना पर बरदह के साथ-साथ मौके पर सरायमीर, गंभीरपुर और देवगांव कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस फोर्स पहुंचते ही दोनों पक्षों के घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए रवाना कर दिया। तनाव को देखते हुए तीन थाने की पुलिस फोर्स देर शाम तक गांव में मौजूद रही। स्थिति सामान्य होने पर बरदह थाने की पुलिस फोर्स ही रह गई थी। बरदह थानाध्यक्ष सुरेश सिंह ने बताया कि चकरोड को लेकर दो समुदायों के बीच मार-पीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को शांति भंग की आशंका पर चालान कर दिया गया है।