{"_id":"62563","slug":"Azamgarh-62563-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताड़ के पेड़ से गिर कर युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताड़ के पेड़ से गिर कर युवक की मौत
Azamgarh
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जहानागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ताड़ी गांव में शुक्रवार की रात एक युवक ताड़ के पेड़ से नीचे गिर पड़ा। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत युवक शुक्रवार की शाम अपने एक रिश्तेदार के घर आया हुआ था।
पुलिस के मुताबिक जहानागंज थाना क्षेत्र के कुंजी गांव निवासी आलोक (18) पुत्र स्व. वंशराज शुक्रवार की शाम जहानागंज थाना क्षेत्र के ताड़ी गांव निवासी अपने एक रिश्तेदार के घर आया हुआ था। रात करीब एक बजे आलोक सिवान में स्थित एक ताड़ के पेड़ से ताड़ी उतारने के लिए पेड़ पर चढ़ा हुआ था। फिसलने की वजह से जमीन पर गिर पड़ा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार की सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर आलोक की लाश पर पड़ी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जहानागंज थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। बता दें कि मृत युवक आलोक अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा तथा कक्षा नौ का छात्र था। घटना के बाद परिजनों समेत रिश्तेदारों के घर कोहराम मचा गया।