{"_id":"62437","slug":"Azamgarh-62437-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक को तमंचा सटा कर लूटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक को तमंचा सटा कर लूटा
Azamgarh
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सरायमीर। स्थानीय थाने के कोरौली गांव स्थित पुलिया के पास शुक्रवार की शाम बदमाशों ने एक चिकित्सक को तमंचा सटा कर लूट लिया। घात लगाकर पहले से बैठे बदमाशों ने बाइक से जा रहे चिकित्सक को पहले रुकने का इशारा किया और उनके रुकते ही लूट को अंजाम देने के बाद आराम से वहां से भाग लिये। इस संबंध में चिकित्सक ने सरायमीर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
पीडि़त चिकित्सकशेषनाथ पुत्र सुग्रीव गंभीरपुर थाने के कमरावां गांव का निवासी है। उसका दवाखाना सरायमीर थाने के कमालपुर गांव के पास स्थित है। चिकित्सक शेषनाथ शुक्रवार को सरायमीर-नंदाव मार्ग पर स्थित कोरौली गांव में मरीज को देखने गया था। वापस आते समय कोरौली गांव की पुलिया के पास पहले से बैठे बदमाशों ने चिकित्सक की बाइक रोक दी और तमंचा सटा कर पैसे की मांग करने लगे। इनकार करने पर बदमाशों ने चिकित्सक को धक्का मार कर गिरा दिया इससे वह असंतुलित होकर जमीन पर गिर गए। गिरते ही बदमाशों ने चिकित्सक से पांच हजार रुपए के साथ ही जेब से डीएल और बाइक का कागजात भी निकाल लिया और जान मारने की धमकी देते हुए पैदल ही सरायमीर की ओर फरार हो गए। थानाध्यक्ष सरायमीर विजय सिंह ने बताया कि चिकित्सक की तहरीर पर छिनैती की घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।