{"_id":"62432","slug":"Azamgarh-62432-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में पेयजल के लिए भटक रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में पेयजल के लिए भटक रहे बच्चे
Azamgarh
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लाटघाट। अजमतगढ़ के जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक विद्यालय महुला में लगा इंडिया मार्क टू हैंडपंप वर्षों से खराब पड़ा है। जिसके कारण इस भीषण गर्मी में शुद्ध पानी के लिए बच्चे और अध्यापक दर-दर भटकने को मजबूर हैं। शिकायत के बाद भी हैंडपंप दुरुस्त न कराए जाने से बच्चे और अध्यापक घर से बोतल में पानी लाने को मजबूर हैं।
बता दें कि अजमतगढ़ ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल महुला में लगभग 253 बच्चे पढ़ते हैं। जबकि नौ स्टाफ यहां तैनात हैं। इन्हें शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विद्यालय परिसर में एक मात्र इंडिया मार्क टू हैंडपंप लगाया गया है। जो पिछले कई माह से खराब पड़ा है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि हैंडपंप खराब होने से विद्यालय के बच्चों को पेयजल के लिए गांव में जाना पड़ता है, या फिर बच्चे स्वयं घर से बोतल में पानी भरकर लाते हैं और अपनी प्यास बूझाते हैं। यही हाल प्राथमिक विद्यालय महुला का भी है। यहां लगा इंडिया मार्क टू हैंडपंप महीनों से खराब पड़ा है। प्रधानाध्यापिका सुमित्रा देवी ने कहा कि हैंडपंप दुरुस्त कराने के लिए सूचना दी गई है। लेकिन अभी तक ठीक नहीं हुआ। विभाग की लापरवाही से अभिभावकों में आक्रोश है। अभिभावकों ने खराब हैंडपंपों को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की है। प्रधानाध्यापक दहीचंद सिंह का कहना है कि वे खराब पड़े हैंडपंप को ठीक कराने के लिए अधिकारियों को कई बार लिखित पत्र दे चुके हैं। लेकिन उनके पत्र पर समस्या की गंभीरता से नहीं लिया गया।