फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   शव आने पर तीन घरों में मचा कोहराम

शव आने पर तीन घरों में मचा कोहराम

Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बूढ़नपुर। हरियाणा के रोहतक में दुर्घटना के दौरान जिले के दो थाना क्षेत्रों के रहने वाले तीन राजगीरों की मौत हो गई, जबकि चौथा घायल हो गया था। मृतकों का शव गुरुवार को उनके घर पहुंचे। इस दौरान तीनों के घर पर कोहराम मचा रहा। मृतकों के परिजनों का जहां रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं घायल राजगीर का रोहतक के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मरने वालों में संतकुमार 40 पुत्र रामराज अहरौला थाना क्षेत्र के कोठा मतलूपुर गांव का, जगदीश 32 पुत्र लालता इसी थाना क्षेत्र के भौरोपुर दरगाह गांव का तथा सुरेश राजभर 35 पुत्र रामसिंगार राजभर कप्तानगंज थाना क्षेत्र धनधारी कौड़िया गांव निवासी था। जबकि उपचार के लिए रोहतक में भर्ती रामचंदर अहरौला थाना के भैरोपुर दरगाह गांव निवासी है। करीब एक माह पूर्व मृत जगदीश 32 अपने तीन साथियों को काम दिलाने के लिए हरियाणा के रोहतक ले गया था। बताया जाता है वहां किसी पुल का निर्माण हो रहा था, इसमें कारीगरों की जरूरत थी। मंगलवार को यह सभी सड़क की पटरी पर सो रहे थे कि अज्ञात वाहन के कुचल देने से संतकुमार, जगदीश और सुरेश की मौके पर मौत हो गई और रामचंदर का बांया पैर कट गया जिसे रोहतक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। गुरुवार को जब तीनों का शव उनके गांव में पहुंचा तो सभी के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed