फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जीयनपुर बाजार में हटाया गया अतिक्रमण

जीयनपुर बाजार में हटाया गया अतिक्रमण

Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मालटारी/लाटघाट। प्रशासन ने गुरुवार को जीयनपुर बाजार में जेसीबी लगा कर अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान बाजार में अफरा-तफरी मची रही। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर अतिक्रमण हटाने में पक्षपात करने का आरोप लगाया। वहीं दूसरी तरफ रूट डायवर्जन से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह नौ बजे उपजिलाधिकारी सगड़ी अनिल कुमार सिंह, सीओ सगड़ी ब्रिजेंद्र द्विवेदी, कोतवाल जीयनपुर छत्रजीत सिंह, थानाध्यक्ष रौनापार अनिचंद तिवारी, थानाध्यक्ष बिलरियागंज पुलिस सहित नगर पंचायत जीयनपुर के अधिकारी और कर्मचारी जेसीबी के साथ जीयनपुर बाजार पहुंचे और नगर पंचायत जीयनपुर की जमीन सहित बाजार में सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया। अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई शाम पांच बजे तक चली। प्रशासन की इस कार्यवाही से लोगों में नाराजगी दिखी। लोगों ने कहा कि प्रशासन पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहा है। एसडीएम सगड़ी ने कहा कि अभियान शुक्रवार को भी चलेगा। उन्होंने लोगों से स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लेने की अपील की।
विज्ञापन

पीडब्लूडी के अभियंता राघवेंद्र सिंह ने कहा कि सड़क के मध्य से दोनों तरफ 12-12 मीटर और चौक के पास सड़क के मध्य से दोनों तरफ नौ-नौ मीटर अतिक्रमण हटाया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियान में कइयों की रोजी-रोटी बर्बाद हो गई तो कइयों के सिर से छत छिन गई। इस दौरान पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया था। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed