{"_id":"56-146397","slug":"Azamgarh-146397-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरही छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेरही छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित
Azamgarh
Updated Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। श्री शिवा स्नातकोत्तर महाविद्यालय तेरही, कप्तानगंज के छात्रसंघ चुनाव की तिथियों की घोषणा गुरुवार को कर दी गई। चुनाव के लिए विद्यालय के शिक्षक डा. सत्येंद्र कुमार गौतम को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों के साथ गुरुवार को कालेज परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव अधिकारी डा. सत्येंद्र कुमार गौतम ने कहा कि 11 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्र्री होगी। दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक नामांकन का कार्य होगा। 12 दिसंबर को सुबह नौ बजे से 11 बजे तक नामांकन वापसी का कार्य होगा। दोपहर एक बजे से दो बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और अपराह्न 2.30 बजे प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। मतदान का कार्य 19 दिसंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। अपराह्न 2.30 बजे से मतगणना, परिणामों की घोषणा और शपथ ग्रहण का कार्य संपन्न होगा।